बाढ़ पीडितों के लिए भेजे 1000 कंबल
कांग्रेसकमेटी द्वारा कश्मीर बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी को एक हजार कंबल भेजे गए। जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि कश्मीर बाढ पीड़ितों को पूर्व विधायक पोकरण शाले मोहम्मद, कांग्रेस के गत विधानसभा प्रत्याशी रूपाराम धणदे , जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, प्रधान मूलाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार, नगर परिषद सभापति अशोक तंवर, उपाध्यक्ष गाजी खां उर्फ छोटू खां, राणजी चौधरी, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली, पूर्व नगर अध्यक्ष सिकन्दर अली गाडीवान एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाढ पीड़ितों के लिए कम्बलों की सहायता देकर अपनी भागीदारी निभाई।