- Hindi News
- संस्कार शिविर में बालिकाओं ने लिया उत्साह से भाग
संस्कार शिविर में बालिकाओं ने लिया उत्साह से भाग
आदर्शविद्यामंदिर बालिका जैसलमेर में बालिका संस्कार शिविर का आयोजन रविवार को किया। शिविर में आगमन वंदना प्रधानाचार्य शशिबाला शर्मा के सानिध्य में प्रारम्भ हुआ। 11:00 से 12:30 के बीच बैठकों का आयोजन हुआ। जिसके अन्तर्गत बहिनों को भारतीय जीवन दर्शन संस्कृति, गृह-सज्जा आहार विहार तथा शरीर विज्ञान आरोग्य शास्त्र से संबंधित जानकारी दी गई 1:30 से 2:30 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें मांडना, किशोर वर्ग में ललिता हिमांशी आदर्श विद्यामंदिर बालिका जैसलमेर प्रथम, संगीता जयश्री द्वितीय बालिका जैसलमेर, मांडना बाल वर्ग में निकिता एश्वर्या प्रथम श्रीमोहनगढ़, रेवती बसंती द्वितीय खुईयाला, मेहंदी किशोर वर्ग में हार्दिका प्रथम बालिका जैसलमेर, रागिनी द्वितीय बालिका जैसलमेर, मेहंदी बाल वर्ग में अंजना प्रथम बालिका जैसलमेर, प्रियंका खत्री द्वितीय बालिका मोहनगढ़ रही। निबंध किशोर वर्ग में गरिमा कामठे प्रथम मोहनगढ, रश्मि सुथार द्वितीय बालिका जैसलमेर, बाल वर्ग में कुसुम राठी प्रथम श्रीमोहनगढ़, रितु भाटी द्वितीय रामगढ़, चित्रकला किशोर वर्ग में किरण पंवार प्रथम बालिका जैसलमेर, बाल वर्ग में मोनिका चौधरी प्रथम बालिका जैसलमेर, कुन्ता द्वितीय खुईयाला, बाधा दौड़ में ज्योति खत्री प्रथम आंचल यादव द्वितीय बालिका जैसलमेर, मटका दौड़ में रेणुका प्रथम जैसलमेर सूरज मोहनगढ़ द्वितीय, गुब्बारा फुलाना में सुनिता धारू प्रथम ललिता द्वितीय बालिका जैसलमेर, बटन टांकना में कुन्ता प्रथम खुईयाला, लक्ष्मी दैया द्वितीय बालिका जैसलमेर, टोकरी में बाॅल डालना में रेवती बसंती प्रथम खुईयाला, सोनू जयश्री द्वितीय बालिका जैसलमेर रहे। सभी प्रतिभागियों को समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। समापन कार्यक्रम में डा. सरोज शर्मा, डा. मनीषा छंगाणी रजनी गोपा का सानिध्य प्राप्त हुआ। अध्यापिका मंजूसिंह, नीति शर्मा ज्योत्स्ना व्यास ने प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। डा. मनीषा छंगाणी ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने जीवन में विद्या को उतारने का संदेश दिया। डा. सरोज शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए। बालिकाओं को सदा आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। अन्त में प्रधानाचार्य शशिबाला शर्मा ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशा ओझा ने किया।
किशोरीसंस्कार शिविर आयोजित
पोकरण.आदर्शशिक्षण संस्