पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका सभागार में भामाशाह प्रशिक्षण शिविर

नगरपालिका सभागार में भामाशाह प्रशिक्षण शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाके सभागार में रविवार को राज्य सरकार द्वारा शुरू की भामाशाह योजना के संबंध में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

जिला भामाशाह अधिकारी सहायक निदेशक डॉ. बी. एल मीणा ने आधार भामाशाह कार्ड बनाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को वार्ड संख्या तीन मालियो के सभा भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से 6 बजे तक रहेगा। जिसमें आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, राशन कार्ड त्रुटि, विकलांग पेंशन,विकलांगों का सर्वे सहित अन्य कई कार्य किए जाएंगे उन्होंने बताया कि शिविर में चार आधारकार्ड की मशीन, चार भामाशाह कार्ड बनाने की मशीन लगाई जाएगी। जिसमें भामाशाह कार्ड के लिए संयुक्त परिवार मिलकर कार्ड बनाएंगे तथा आधार कार्ड के लिए कोई भी व्यक्ति अकेला आधार कार्ड बना सकते है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड भामाशाह कार्ड बनाते समय परिचय पहचान पत्र, आईडीप्रुफ लेने के बाद कम्प्यूटर में इन्द्राज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पहले आधार कार्ड बने हुए तथा नहीं है तो उनकी जांच की आधार कार्ड बना सकते है। उन्होंने ऑपरेटरों को निर्धारित समय पर कार्य स्थल पर पहुंचने तथा समय पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर हरिशंकर अग्रवाल, नगरपालिका ईओ सुनील कुमार बोड़ा, नगरपालिका जेईएन बद्रीलाल सैनी, सुधीर कुमार, सूचना सहायक जगदीश टॉक, ऑपरेटर डालूराम, नरेन्द्रसिंह, खुमाराम, तेजाराम, बगताराम, फूसाराम, रतनाराम, हितेश शर्मा, केशाराम, विष्णु कुमार, राकेश, कमलेश बंसल, विवेक, लुम्बाराम, गोमाराम, सोनाराम सहित कई लोग उपस्थित थे।

पोकरण. भामाशाहयोजना की जानकारी देते डॉ. बी.एल. मीणा