पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दलित अधिकार कमेटी की बैठक आयोजित

दलित अधिकार कमेटी की बैठक आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलसमाज न्याति नोहरे के परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को दलित अधिकारी अभियान कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि कमेटी अध्यक्ष सुरेश नागौरा नखताराम पंवार उपस्थित थे। बैठक में सभी मेहमानों का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वप्रथम कमेटी के सचिव गणपतराम गर्ग ने गत बैठक कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत कर पढ़ाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि समाज को आर्थिक दृष्टि से तभी मजबूत किया जा सकता है जब हमलोग बच्चों के शिक्षा कार्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा और समाज के आपसी मामलों को मिल बैठकर सुलझाना होगा। इसी प्रकार बैठक में नखताराम पंवार ने बताया कि समाज को मुख्य धारा से जोडऩा होगा और समाज उन्नति के पक्ष पर दौडऩे लगेगा। इस अवसर पर अर्जुनराम पंवार, केवलराम, उम्मेदाराम, भंवराराम, हरजीराम गोविन्द देवपाल, दामोदर हींगड़ा, ओमप्रकाश, गोपाराम सहित कई समाज को लोग उपस्थित थे।