पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महारथी मारूति सेवा सदन भागवत कथा 25 से शुरू

महारथी मारूति सेवा सदन भागवत कथा 25 से शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. शहरस्थित महारथी मारूति सेवा सदन में 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भागवत कथा नैनीबाई रो मायरो का आयोजन किया जाएगा।

सुथारो की बेरी स्थित गरीबदास ठिकाणे के महंत मदननाथ ने बताया कि गौशाला आकड़ली पचपदरा द्वारा भागवत कथा नैनीबाई रो मायरों का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वृन्दावन के आचार्य गोविन्द भैया द्वारा कथा का आयोजन किया जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक भागवत कथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक नैनीबायरो मायरों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन अलसुबह 5 से 6 बजे तक प्रभात फेरी, 6 बजे से 7 बजे योग, 9 बजे से 10 बजे यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।