आसकंद्रा में लड़खड़ाई चिकित्सा व्यवस्था
पोकरण. स्थानीयआसकंद्रा गांव में लड़खड़ाई चिकित्सा व्यवस्था होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण स्वरूपसिंह ने बताया कि आसकंद्रा गांव में लम्बे समय से चिकित्सा व्यवस्था लडख़ड़ाई होने के कारण स्थानीय ग्रामीण ढाणीवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में तो कंपाउण्डर है और नहीं एएनएम है। जिसके चलते दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किए जाने के बाद भी आज दिनांक तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द आसकंद्रा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा व्यवस्था सुचारू कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।