पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाकू मारने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चाकू मारने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पोकरण (आंचलिक)

क्षेत्रके राजस्व गांव ऊचपदरा में सोमवार को निजी बस में एक युवक ने बस में सवार व्यक्ति को चाकू मारने की कोशिश की। लेकिन यात्रियों द्वारा युवक के हाथ से चाकू छीन लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बाहरट गांव के राजस्व गांव उच्चपदरा में सोमवार को एक निजी में बस में सवार बागाराम पुत्र कलाराम निवासी उच्चपदरा को रसूल पुत्र सरादीन निवासी दारानिया जोधपुर ने चाकू मारने की कोशिश की। उसी दौरान गाड़ी में सवार जुगताराम ने उसके हाथ से चाकू छीन लिया। जिससे बगताराम बच गया। युवक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऊचपदरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने बंधक बनाए गए आरोपी को पुलिस को सौंपा।

एकघंटे तक रहा जाम

बसमें हुई घटना के विरोध में ग्रामीणों ने ऊचपदरा गांव के चौराहा पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाया। मौके पर पूर्व उपप्रधान लालदान, सामाजिक कार्यकर्ता हीराराम, त्रिलोकदान, लक्ष्मणसिंह, जुगतसिंह, अकबरखां, चन्दुदान, सुगनदान, पुखराज, राजूराम, मगाराम, रमेश, सांगीदान, सोहनदान, मगदान सहित कई लोग उपस्थित थे।

देरीसे पहुंची पुलिस लोग गुस्साए

विरोधप्रदर्शन की सूचना देने पर पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस को देख ग्रामीणों ने नारेबाजी तथा विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोपी को बंधकर बनाकर पुलिस को सौंप दिया।