पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाय पर कुल्हाड़ी से वार करने पर गर्माया माहौल

गाय पर कुल्हाड़ी से वार करने पर गर्माया माहौल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके केलावा गांव में जमीन विवाद की लड़ाई में गाय पर कुल्हाड़ी से वार करने पर माहौल गरमा गया। इसे लेकर केलावा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

केलावा गांव के निवासी गफूर खां पुत्र आरब खां निवासी केलावा ने बताया कि मेरे खेत में दो गायें चर रही थी। इतने में मजीद, वली मोहम्मद, सिकंदर तीनों पुत्र नूरमोहम्मद कुल्हाड़ी लेकर आए तथा गाय पर वार किया। उनके द्वारा किए गए वार से एक गाय तो खेत से भाग गई। लेकिन दूसरी गाय के पिछले पैर पर गंभीर चोट आई। उन्होंने पुलिस थाना पोकरण में इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 447, 427 तथा 9 राजस्थान गौ वंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके साथ ही गाय को कुल्हाड़ी से मारने की घटना पर केलावा गांव के ग्रामीणों ने इस घटना की घोर निंदा की। साथ ही बजरंग दल के रावलसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

रावलसिंह ने बताया कि हिंदू धर्म में गौवंश पूजनीय है। जमीन विवाद को लेकर गाय के साथ कुल्हाड़ी से किए गए घाव करने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान रावलसिंह के साथ केलावा गांव के गायडसिंह डेडिया, भोमसिंह सांकड़ा सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे।