पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर शुरू हुआ भामाशाह योजना शिविर

फिर शुरू हुआ भामाशाह योजना शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलाड़ शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

राज्यसरकार द्वारा शुरू की भामाशाह योजना के तहत सोमवार को शहर के वार्ड संख्या तीन मालियों का बास में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर प्रभारी सुनील कुमार बोड़ा ने बताया कि सोमवार को आयोजित शिविर में 23 भामाशाह कार्ड, 105 आधार कार्ड, 10 राशन कार्ड त्रुटि सुधार, 34 बैंक खाता खोलकर लोगों का लाभांवित किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही शिविर स्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। जिला भामाशाह अधिकारी बृजलाल मीणा ने बताया कि शिविर में योजना की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने भामाशाह कार्ड से पूर्व आधार कार्ड का निर्माण के लिए भी आमजन को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिना आधारकार्ड भामाशाह कार्ड का निर्माण नहीं किया जा सकता। शिविर में दिनभर लोगों की भीड़ दिखाई दी।

एसडीएमचैयरमैन ने किया निरीक्षण : वार्डसंख्या तीन मालियो के बास में आयोजित शिविर में एसडीएम विरेन्द्रसिंह यादव, नगरपालिका की चैयरमैन छोटेश्वरीदेवी माली ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्मिकों को आधार कार्ड भामाशाह कार्ड बनाने वाले लोगों के पहचान पत्र आईडीप्रुफ की जांच करने के बाद भी कम्प्यूटर में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में आने वाले लोगों को समय पर आधार कार्ड भामाशाह कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों को शिविर में आने वाले लोगों को नि:शुल्क फोटो कॉपी, आधार कार्ड भामाशाह कार्ड फॉर्म नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने शिविर प्रभारी को निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर पहुंचकर कार्मिकों कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामसिंह, सीडीपीओ सिकराराम चौयल, नगरपालिका जेईएन बद्रीलाल सैनी, सुधीर कुमार, सूचना सहायक जगदीश टॉक, जे.पी. ओझा, घनश्याम जोशी सहित कई कार्मिक उपस्थित थे।

वार्ड1 2 के वार्डवासी करते रहे इंतजार : नगरपालिकाद्वारा शहर के सभी वार्डों में शुरू किए गए भामाशाह शिविर का शुभारंभ वार्ड संख्या 1 से किया गया था। लेकिन शिविर शुरू होने के दूसरे दिन ही निजी कंपनी के अधिकारी अपने कंप्यूटर तथा कार्मिकों को लेकर कार्य को आधे में ही छोड़ कर फरार हो गए। जिसके कारण भामाशाह शिविर अटक गया। वार्डवासियों को भामाशाह योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों द्वारा भामाशाह कार्ड बनाने क