पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर के लिए रवाना भाजपा कार्यकर्ता

जयपुर के लिए रवाना भाजपा कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने शुक्रवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए। भाजपा प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि जैसलमेर से सैकड़ों कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए है।

जैसलमेर से 15 बसों सहित अन्य छोटे मोटे वाहनों से कार्यकर्ता रवाना हुए। भाजपा कार्यालय से विधायक छोटूसिंह भाटी जिला अध्यक्ष स्वरुपसिंह हमीरा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रवक्ता ने बताया कि जैसलमेर सहित मोहनगढ़, नाचना, रामगढ़, फतेहगढ़ से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए है।

पोकरण भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के दल जयपुर के लिए रवाना हुए। इसी कड़ी में शुक्रवार को पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़ के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता छोटे मोटे वाहनों में जयपुर के लिए रवाना हुए। प्रवक्ता मदनसिंह राजमथाई ने बताया कि विधायक राठौड ने जयपुर के लिए रवाना हो रहे वाहनों को अपने निवास स्थान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी जोश उत्साह दिखाई दिया। जयपुर के लिए रवाना होने वाले कार्यकर्ताओं में 15 बसें तथा 32 छोटे वाहन शामिल थे। कार्यकर्ताओं में जुगलकिशोर व्यास, रणवीर गोदारा, पुखराज बिस्सा, देवकीनंदन शर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। मोहनगढ़ से तीन बसों में लगभग 150 कार्यकर्ता जयपुर में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए। जिसमें हुकमसिंह चौधरी, आलम खांं, इंद्रमल सोनी, एडवोकेट आसुसिंह के नेतृत्व में दल रवाना हुआ।

जैसलमेर. भाजपा कार्यकर्ताओं को रवाना करते हुए।