बढ़ी ठण्ड, तापमान में आई गिरावट
स्वर्णनगरी में पिछले दो दिनों से सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो दिनों से चल रही हवाओं ने सर्दी के असर को बढ़ा दिया है।
शहर में पिछले दो दिनों से सर्द हवाओं के चलने के कारण सर्दी का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को मौसम विभाग द्वारा अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
पोकरण शहर सहित पुरे उपखण्ड क्षेत्र में शुक्रवार को शीत लहर का प्रकोप देखने को मिला जिसके चलते दिन भर लोग सूर्य की किरणों में बैठकर सर्दी से बचने का जतन करते हुए नजर आए। शुक्रवार को सुबह से ही ठण्डे असर के चलते लोग गर्म कपड़ों मे लिपटे हुए नजर आए। पहली बार शरद ऋतु के दौरान उतर दिशा से चलने वाली हवा का असर आम जन पर हुआ। सर्दी से बचने के लिए साम होते ही लोग अपने घरों की ओर चल दिए। जिससे आम दिन को बाजारों में रहने वाली रोकन कम दिखाई दी। कई लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते नजर आए।
सर्द हवाओं के चलने के कारण सर्दी का असर बढ़ा
मौसम