पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साम्प्रदायिक सद्भाव भाईचारे का माहौल बनाएं

साम्प्रदायिक सद्भाव भाईचारे का माहौल बनाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटी का आगमन हमारे लिए सौभाग्य : मीना

बेटीबचाओं अभियान के तहत नव जन्म लेने वाली बेटी के माता पिता को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा हार्दिक बधाई पत्र योजना प्रारंभ की गई है। इसके अन्तर्गत माता पिता को पुत्री के जन्म पर उनका बधाई पत्र दिया जा रहा है। कलेक्टर एन.एल मीना ने शुक्रवार को श्रीजवाहिर चिकित्सालय मे नव जन्म लेने वाली 6 बेटियों की माताओं को हार्दिक बधाई पत्र प्रदान किया एवं पुत्री के जन्म पर उन्हें अपनी और से हार्दिक बधाई दी एवं सीख दी की वे पुत्री का लालन पोषण भी पुत्र की तरह करें।

कलेक्टर मीना ने कहा कि आपके आंगन में बीटियां का आगमन हुआ है यह आपके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पुत्री की माताओं को नवजात कन्या का स्वागत करते हुए उसके स्वर्णिम भविष्य की कामना करने का आह्वान किया। उन्होंने चिकित्सालय में बरमसर निवासी अरूणा प|ी अर्जुन सिंह के 11 नवम्बर को जन्मी नवजात पुत्री के लिए उन्हें हार्दिक बधाई पत्र प्रदान किया। इसी प्रकार कुछडी निवासी जसोदा प|ी हमीराराम, हड्डा निवासी ढेली प|ी रमेश, बडोडा गांव में निवासी हलीका प|ी अखेराज, बांधा निवासी जमाली प|ी चन्दू तथा तृप्ति प|ी विश्वराजन शास्त्री काॅलोनी जैसलमेर को उनकी नवजात कन्या के जन्म पर मुख्यमंत्री का हार्दिक बधाई पत्र प्रदान किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।

सीएमएचओ डाॅ. एन.आर नायक, पीएमओ डाॅ. डी.डी खीची, ब्लाॅक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.एल बुनकर, आरसीएचओ डाॅ. आर.पी गर्ग, शिशु रोग चिकित्सक डाॅ. रवीन्द्र सांखला, पीसीपीएनडीटी की समन्वयक रेणु भाटी भी उपस्थित थी।

श्रीजवाहिरचिकित्सालय का किया निरीक्षण

कलेक्टरएन.एल मीना ने श्री जवाहिर चिकित्सालय का निरीक्षण किया एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय परिसर में जो भी कार्य किए जाने है उसके शीघ्र ही टेण्डर जारी करके सर्वोच्च प्राथमिकता से इन कार्यों को करवाएं। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीएमओ को चिकित्सा व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार लाने को कहा। प्रसूति कक्ष का भी अवलोकन किया एवं वहां की सफाई व्यवस्था को देखा। उन्होंने जांच प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में घूमकर जहां भी कचरा देखा उ