पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदामा चरित्र ने किया भाव विभोर

सुदामा चरित्र ने किया भाव विभोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. स्थानीयछंगाणियों की बगेची में मुख्य यजमान घनश्याम ओमप्रकाश छंगाणी द्वारा आयोजित श्रीमदभागवत कथा सप्ताह के पांचवे दिन कथा वाचक कृष्ण मुरारी बोहरा ने आचार्य पंडित अजय व्यास के सानिध्य में स्थापित देवताओं की वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कर कथा प्रारंभ की।

बोहरा ने पांचवें दिन कृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, वृदांवन लीला तथा सुदामा चरित्र सहित अन्य प्रसंगों पर विस्तार श्रोताओं को भागवत पुराण का वर्णन किया।

संकल्पको पूरा नहीं करने वाला होता नर्कगामी

भागवताचार्यमहाराज ने कहा कि जो व्यक्ति संकल्प करके उसे पूरा नहीं करता है वह नर्क का गामी होता है। उन्होंने बताया कि गलत रास्ते से आई हुई लक्ष्मी से सही व्यक्ति का पतन होता है। उन्होंने कहा कि विद्यान पुरुष भी इसके वसीभूत होकर पतन की ओर अग्रसर हो जाते हैं। बोहरा ने कहा कि अनैतिक तरीके से कमाई गई सम्पति से मनुष्य उन्मुक्त होकर लोगों पर अत्याचार करने लगता है। जिसके कारण उसका नाश हो जाता है। प्रवचनों के दौरान बोहरा द्वारा कृष्ण सुदामा के चरित्र तथा संदिपन आश्रम में ली गई शिक्षा के साथ साथ उनकी मित्रता का वर्णन किया। इस अवसर पर उन्होंने सुदामा की दरिद्रता का वर्णन करते हुए उसकी प|ी की जिद पर द्वारिका जाना तथा वहा पर कृष्ण द्वारा सुदामा का जिस प्रकार से स्वागत सत्कार करने का वर्णन किया गया उससे सैंकडों श्रोतागण भावविभोर हो गए।

पोकरण. भागवत कथा में उमड़ी श्रोताओं की भीड़ और प्रवचन करते कथावाचक बोहरा।