पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

भामाशाह शिविर में उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. राज्यसरकार द्वारा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी भामाशाह योजना के अन्तर्गत नगरपालिका प्रशासन द्वारा गुरूवार को वार्ड संख्या 19 में स्थित गंवारिया बस्ती के सार्वजनिक सभा भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी अधिशाषी अधिकारी सुनिल कुमार बोड़ा ने बताया कि वार्ड संख्या 19 के शिविर के दूसरे दिन भारी संख्या में वार्ड वासी भामाशाह एवं आधार कार्ड नामांकन के लिए सुबह 10 बजे से 6 बजे तक लाइनों में लगकर योजना का लाभ प्राप्त किया। बोड़ा ने बताया कि शिविर मे आधार नामांकन के लिए 4 मशीनें एवं भामाशाह नामांकन के लिए 2 मशीनें लगाई गई है।

ईओ सुनील बोड़ा ने बताया कि शिविर के पहले दिन भामाशाह नामांकन 46 आधार कार्ड नामांकन 120 16 महिलाओं के बैंक में खाते खोले गए 17 राशन कार्ड त्रुटियां सही की गई वृद्धावस्था पेंंशन 16 तथा 2 विकलांग पेंशन आवेदन पत्रों का सत्यापन किया गया।