पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भणियाणा में नसबंदी शिविर आज

भणियाणा में नसबंदी शिविर आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिलेमें परिवार कल्याण के लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए दिसम्बर माह में जारी किए गए शिविर कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भणियाणा में नसबंदी शिविर का आयोजन रखा गया है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डाॅ. आर.पी. गर्ग ने बताया कि सोमवार, 15 दिसम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांगड एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोकरण में नसबंदी शिविर रखा गया है। उन्होंने संबंधित चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक नसबंदी कैसेज कराने का प्रयास करें।