गर्ग को दी श्रद्धांजलि
पोकरण. स्वतंत्रतासेनानी दलित नेता स्व. आत्माराम गर्ग की 9 वीं पुण्य तिथि पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी जैसलमेर के तत्वावधान में स्थानीय मेघवाल समाज न्याति नोरे में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्ग की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता जे. आर. गर्ग ने कहा आत्माराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इस अवसर पर गणपत गर्ग, पूर्व सरपंच चेतनराम, हरिवंश आर. व्यास, सुरजकरण पुरोहित, आवड़दान उज्जवल, लीलाराम, आईदानराम गर्ग, अभिमन्यु गर्ग, मुकेश माली, जैनाराम पंवार आदि उपस्थित थे।