- Hindi News
- वकीलों की हड़ताल खत्म, परिसर में छाई रौनक
वकीलों की हड़ताल खत्म, परिसर में छाई रौनक
अधिवक्ताओंको पिछले लगभग दो माह से चल रही पेनडाउन हड़ताल रविवार को समाप्त हुई। वहीं सोमवार को कार्यदिवस के दौरान ग्राम न्यायालय परिसर में फिर से रौनक दिखाई दी। इसके साथ ही पिछले दो माह से परिसर में छाई वीरानी के बाद सोमवार को दिनभर लोगों की चहल पहल दिखाई दी।
रविवार को अधिवक्ताओं की मांगों को मिली मंजूरी के बाद सोमवार को पोकरण बार एसोसिएशन के सदस्यों ने पिछले 68 दिनों से चल रही पेनडाउन हड़ताल को तोड़ा। इसके साथ ही पिछले लम्बे समय से लंबित चल रहे प्रकरणों को भी एकदम से गति मिली। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल खत्म होने की सूचना पाकर परिसर में रौनक फिर से छा गई। जहां एक ओर लोगों की चहल पहल बढ़ी वहीं दो माह से ठंडे बस्ते में पड़े कई प्रकरणों की कार्रवाई भी शुरू हुई।
दोमाह बाद लौटे स्टांप वेंडर नोटेरियर
अधिवक्ताओंकी हड़ताल के साथ ही पोकरण उपखण्ड परिसर में बैठने वाले स्टांप वेंडर नोटेरियरों ने भी अघोषित हड़ताल शुरू कर दी। जिसके कारण तो लोगों को समय पर स्टांप मिल पाए और ही लोगों के कागजों की नोटेरी हो पाई। स्टांप वेंडरों नोटेरियरों द्वारा भी की गई अघोषित हड़ताल के कारण आमजन को काफी मुसीबतें उठानी पड़ी। वहीं छोटे मोटे स्टांप के लिए लोगों को फलोदी जैसलमेर से स्टांप मंगवाने पड़ते थे। दो माह बाद अभिभाषकों की हड़ताल खत्म होने के साथ ही स्टांप वेंडर नोटेरियर भी परिसर में दिखाई दिए।
परिसरमें दिनभर छाई रही रौनक
वकीलोंकी 68 दिनों तक चली पेनडाउन हड़ताल के बाद रविवार को समाप्त हुई हड़ताल की खबर सुनकर सोमवार को दिनभर लोगों का उपखण्ड परिसर में तांता लगा रहा। दिनभर लोग बाग अपने अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाते हुए दिखाई दिए। वहीं कई लोग स्टांप वेंडरों के पास स्टांप खरीदते हुए दिखाई दिए। वहीं सोमवार को पंजीयन शाखा में भी रजिस्ट्रियां करवाने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी।
पोकरण. न्यायालयपरिसर में बढ़ी रौनक।
पोकरण. कामपर लौटे बार एसोसिएशन के सदस्य।