किसानों का दल गोवा के लिए रवाना
ग्रामपंचायत भीखोड़ाई बलाड़ से सोमवार को अपर्ण सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में एक सौ किसानों का दल गोवा के लिए रवाना हुआ।
कलस्टर अध्यक्ष मेहरदीन, बलुराम, सचिव दीपसिंह ने बताया कि भीखोड़ाई, रूपसर, खानपुरा बलाड़ से शक्ति फौजदार के किसानों को कृ़षि संबंधी जानकारी दिलावे तथा कृषि में आधुनिक तकनीकों के द्वारा किस प्रकार अधिकतम उत्पादन करके के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही हार्टीकल्चर वाटरशेड, कृषि अनुसंधान केन्द्र, जलग्रहण क्षेत्रों का भ्रमण कर जल संरक्षण को समझेंगे। भ्रमण के दौरान पालनपुर, आणंद, नवलारी, रालेगढ़ सिद्धी, पनजी, गोवा, पूणे, मुंबई, अहमदाबाद, माउंटआबू, उदयपुर का दौरा करेंगे। दल को समाजसेवी इंद्रसिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेन्द्रकसिंह, दीपसिंह, सोहन मूढ ने हरिझंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलस्टर बलूराम, मेहरदीन, पूनारनाम भील सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
फलसूंडसे शिक्षित कृषकों का दल रवाना
पोकरण.पंचायतसमिति सांकड़ा स्थित आईडब्ल्यूएमपी योजना से लाभान्वित गांवों के शिक्षित कृषकों का दल 10 दिवस अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
इस दल को रतनसिंह, भगवानसिंह ने हरी झंडी दिखाकर फलसूंड ग्राम पंचायत भवन से सभी कृषक दलों को रवाना किया। पीआईए सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न राजकीय कृषि अनुसंधान संस्थानों एवं कृषि विश्व विद्यालयों में जलग्रहण से संबंधित गतिविधियों, उत्पादन में उन्नत किस्मों की खेती एवं उन्नत तकनीकी अपनाने एवं सिखाने, अवलोकन, उत्पादन वृद्धि के लिए 6 दलों को 22 जलग्रहण समिति अध्यक्ष, सचिवों ने पूर्ण सहयोग देकर रवाना हुए।
भीखोड़ाई. गोवाके लिए रवाना होता किसानों का दल।