पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिन्दी दिवस पर हिन्दी संगोष्ठी का आयोजन

हिन्दी दिवस पर हिन्दी संगोष्ठी का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा प्रांगण में सोमवार को राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नाटक, वाद विवाद, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्र सत्यम छंगाणी ने कहा कि प्रत्येक देश की राष्ट्रभाषा ही उस देश की पहचान होती है। छात्र गुगरलाल ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्त्व पर प्रकाश डाला। छात्र नवीन छंगाणी और नवीन शर्मा ने भारत में भाषा विवाद और त्रिभाषा सूत्र अपनाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। छात्रा टीना ओझा ने मातृभाषा का लोगों से जुड़ाव प्रेम प्रकट का भावात्मक रिश्ता होता है। इस अवसर पर श्यामसुंदर बोहरा, भगवतीलाल व्यास, संपतलाल पुरोहित, जवाहरलाल पुरोहित, धर्मनारायण व्यास, राजेश कल्ला, रामचंद्र छंगाणी, अमरसिंह, दुर्गाशंकर सभी अध्यापकों ने राष्ट्रभाषा हिंदी के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

एकलव्य विद्या मंदिर में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। अध्यापक मनोहर ओड़ ने बताया कि सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। जिसमें सुलेख, निबंध, हिंदी अंताक्षरी रखी गई। इस अवसर पर लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक विद्यालय के अध्यापक अर्जुन कालूंधा, मनोहर ओड, धीरज मुकेश भार्गव थे। अंत में कार्यवाहक प्रधानाध्यापक प्रकाश ओड ने हिंदी के बारे में विचार व्यक्त किए।

पोकरण(आंचलिक). ग्रामबड़ली चारणा स्थित रामावि में सोमवार को हिन्दी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमणलाल बंधा ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिक से अधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दुनिया की सर्वाधिक बढ़ती भाषा हमारी हिन्दी है। जिस पर हमें गर्व होना चाहिए। इसी प्रकार विद्यालय के शिक्षक दानसिंह अल्लाबख्श ने भी विचार व्यक्त किए।

विधिकसेवा हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताएं

जैसलमेर.अमरशहीद सागरमल गोपा रा.उ.मा.वि. जैसलमेर में सोमवार को हिन्दी दिवस उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सत्र में छात्र-छात्रा वर्ग के लिए निबंध लेखन, कहानी सुनाओ तथा स्वर चित्रकाव्य विषयक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हिन्द