भामाशाह कार्ड के लिए करवाया पंजीयन
महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई हो : जैन
राज्यसरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना भामाशाह योजना के प्रति जैसलमेर वासियों में भारी उत्साह नजर रहा है। भामाशाह योजना के अंतर्गत लग रहे शिविरों में महिलाएं जहां अति उत्साह के साथ उपस्थित होकर अपने बैंक के खाते खुलवा रही है, वहीं अपने अन्य परिवार के सदस्यों के साथ भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन करवा रही है। यही नहीं इन शिविरों के दौरान जिन लोगों ने पूर्व में आधार कार्ड नहीं बनाए हैं वे भी आगे आकर पहले अपने आधार कार्ड के लिए पंजीयन करवा रहे हैं एवं उसके बाद भामाशाह कार्ड का पंजीयन करवा रहे हैं।
कलेक्टर मीना ने बताया कि जिले की पंचायत समिति जैसलमेर एवं सम तथा नगरपरिषद जैसलमेर में भामाशाह योजना का शुभारंभ 20 अगस्त से किया गया। इस योजना का निरीक्षण जिले के प्रभारी सचिव रजत कुमार मिश्र ने भी देवा एवं देवीकोट में आयोजित भामाशाह शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अब तक कुल 6228 परिवारों द्वारा भामाशाह शिविर में भाग लिया जाकर कुल 16 हजार 238 परिवार के सदस्यों के भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन करवाया गया। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार इन पंचायतों एवं वार्डों की जनसंख्या का शत प्रतिशत से अधिक परिवारों को इन शिविरों से कवरेज किया गया। वहीं अब तक इनमें 47.43 प्रतिशत भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन किया जा चुका है। इस प्रकार प्रति परिवार का औसत 2.61 रहा है।
सांकड़ामें भामाशाह योजना का शुभारंभ आज
जैसलमेर.पंचायतसमिति सांकड़ा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना की शुरूआत मंगलवार से होगी। उपखंड अधिकारी पोकरण विरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत बांधेवा में, नगरपालिका पोकरण के वार्ड संख्या 1 में मंगलवार को भामाशाह पंजीयन शिविर लगेगा। यह शिविर बांधेवा में 16 से 18 सितंबर तक एवं वार्ड संख्या 1 में 16 से 19 सितंबर तक चलेगा।उपखंड अधिकारी पोकरण यादव ने बताया कि भामाशाह पंजीयन शिविर के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने ग्राम पंचायत बांधेवा एवं वार्ड संख्या 1 के लोगों से अपील की है कि वे भामाशाह पंजीयन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने भामाशाह पंजीयन कार्ड बनाएं एवं साथ ही जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उन