- Hindi News
- फलोदी के पार्षद दिनेश शर्मा का सेवग समाज ने किया स्वागत
फलोदी के पार्षद दिनेश शर्मा का सेवग समाज ने किया स्वागत
पोकरण. फलोदीके नगरपालिका चुनावों में नवनिर्वाचित पार्षद दिनेश शर्मा का पोकरण पहुंचने पर स्थानीय सेवग समाज ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। सेवग समाज के अध्यक्ष दाऊ लाल शर्मा ने फलोदी के नगरपालिका चुनावों में वार्ड संख्या आठ से भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद शर्मा का पोकरण में सेवग समाज ने अभिनंदन समारोह में साफा पहनाकर श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद शर्मा ने समाज की ओर से किए स्वागत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज के किसी भी सामाजिक कार्य में सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर रामकिशन शर्मा, अभिमन्यु शर्मा,भीखमचंद शर्मा, विनोद शर्मा, कंवर लाल, राधेश्याम, पार्षद अशोक सैन, स्वरूप शर्मा, महेन्द्र शर्मा, कैलाश पुरोहित, गौरीशंकर शर्मा, नंदकिशोर जाटिया, दुर्गाशंकर सहित कई समाज के लोग उपस्थित थे।