- Hindi News
- अंतिम छोर तक बहे विकास की गंगा : अमतुल्ला
अंतिम छोर तक बहे विकास की गंगा : अमतुल्ला
पंचायतसमिति सांकड़ा की नवनिर्वाचित प्रधान अमतुल्ला ने बुधवार को सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कई लोग उपस्थित थे। बुधवार को सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित प्रधान अमतुल्ला पंचायत समिति कार्यालय पहुंची। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी, पूर्व प्रधान वहीदुल्ला मेहर, उपप्रधान इंद्रसिंह जोधा, कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता खरताराम चौधरी ने प्रधान अमतुल्ला को पदभार ग्रहण करवाया। इसके साथ ही पूर्व प्रधान वहीदुल्ला मेहर ने अपने पद का चार्ज नवनिवार्चित प्रधान अमतुल्ला को सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस के कमल व्यास, अशोक व्यास, नितेश छंगाणी, साबिर खां मंगलिया लोहारकी, नाथूराम विश्नोई, सुरजाराम भणियाणा, मौलवी इस्माइल, यारु खां गोमट, रामलाल विश्नोई लोहारकी, मंजूरदीन मेहर, इस्माइल खां मेहर, लाठी सरपंच ललिता पालीवाल, भणियाणा सरपंच रेखा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
स्वागतबैठक में उमड़े कार्यकर्ता
नवनिर्वाचितप्रधान अमतुल्ला के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पंचायत समिति प्रशासन द्वारा सभागार में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी टीकमाराम चौधरी, लेखाधिकारी चिरंजीलाल शर्मा सहित समिति कर्मचारियों द्वारा नए प्रधान का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान ने उपस्थित समिति सदस्यों, सरपंचों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों को भले किसी भी स्लोगन से विजय मिली हो लेकिन हमें अपना स्लोगन लोगों के विकास को रखना है।
समिति में होने वाले कार्यों का लाभ अंतिम छोर तक बैठे हर उस गरीब व्यक्ति को मिले ऐसा कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों ने चुना है और अपने आप को साबित करने लिए हमारे पास पांच वर्ष है। इन पांच वर्षों में हमें पूरा कार्य कानून के दायरे में रहकर लोगों का भला करना है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, पूर्व प्रधान वहीदुल्ला मेहर, उपप्रधान इंद्रसिंह जोधा तथा विकास अधिकारी टीकमाराम ने भी संबोधित किया।
पोकरण. नवनियुक्त प्रधान अमतुल्ला का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत करती महिला सदस्य।