- Hindi News
- सत्यापन के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित
सत्यापन के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम निर्धारित
जैसलमेर |जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थियों के सत्यापन एवं आवश्यक प्रपत्र, रजिस्टर उपलब्ध कराने के लिए समस्त उचित मूल्य दुकानदारों, संबंधित पटवारी एवं ग्रामसेवकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कलेक्टर (रसद) एन.एल. मीना द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगरपरिषद जैसलमेर के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों एवं इस कार्य के लिए नियुक्त कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 13 फरवरी, शुक्रवार को सुबह 11 बजे डीआरडीए सभागार जैसलमेर में रखा गया है। इसी प्रकार पंचायत समिति सम एवं जैसलमेर के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों एवं संबंधित ग्रामसेवक पटवारियों का प्रशिक्षण भी 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे डीआरडीए सभागार में रखा गया है।
इसी प्रकार नगरपालिका पोकरण पंचायत समिति सांकडा के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों एवं संबंधित ग्रामसेवक पटवारी तथा नगरपालिका में इस कार्य के लिए नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण 14 फरवरी, शनिवार को दोपहर 12.15 बजे तहसील कार्यालय पोकरण में रख गया है।