भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक 13 को
पोकरण | शहरके सैन धर्मशाला में 13 फरवरी को सुबह 11.30 बजे भाजपा सांकड़ा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। मीडिया प्रभारी सरपंच मदनसिंह राजमथाई ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के सदस्यता महाअभियान को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही 19 तारीख को सूरतगढ़ में मोदी की सभा को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं समस्याओं को भी सुना जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह, विधायक पोकरण शैतानसिंह राठौड़, जुगलकिशोर व्यास, रणवीरसिंह गोदारा, चिरंजीलाल पालीवाल, सदस्यता अभियान के जिला सहसंयोजक मदनसिंह राजमथाई, बद्रीनारायण दाधीच सहित सभी मोर्चाें प्रकोष्ठों के अधिकारी उपस्थित होंगे।