- Hindi News
- एडम बेस नाचना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर
एडम बेस नाचना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर
पोकरण (आंचलिक) |सीमा सुरक्षा बल की 6वीं वािहनी द्वारा एडम बेस नाचना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन िकया गया। 6 वीं वािहनी सुरक्षा बल के समादेष्टा एस एल नेगी के निर्देशन में सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए 9 फरवरी से एक सप्ताह तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं को केन्द्रीय पुलिस बलों की भर्ती के संबंध में जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण वाहिनी के कुशल शारीरिक प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं को भर्ती के समय इस प्रशिक्षण का बहुत लाभ मिलेगा। इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पौष्टिक आहार, पाठ्यक्रम सामग्री भी नि:शुल्क दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले युवक जो भी इस प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं
वे अपने 10 वीं पास की अंक तालिका लेकर एडम बेस नाचना में चल रहे प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।