- Hindi News
- रामदेवरा में मरुधर कुंज धर्मशाला का उद्घाटन
रामदेवरा में मरुधर कुंज धर्मशाला का उद्घाटन
रामदेवरा |अखिल भारतीय बाबा रामदेव भक्त संगम हैदराबाद द्वारा रामदेवरा में निर्मित मरूधर कुंज धर्मशाला का बुधवार को विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में देशभर से भक्त संगम के 600 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। रामदेवरा गादीपति राव भोमसिंह तंवर द्वारा धर्मशाला का फीता काटा गया। उद्घाटन के बाद मंचासीन अतिथियों का साफा, शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर रामदेवरा गादीपति राव भोम सिंह तंवर, वीरमदेवरा राव किशोरसिंह तंवर, अरूणा बजाज, सुशील बजाज, सरपंच भूरीदेवी मीणा, उपसरपंच चुतर सिंह तंवर, पोकरण तहसीलदार नारायण गोस्वामी, रामदेवरा थानाधिकारी जब्बर सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता जुगल किशोर व्यास, व्यापार मण्डल रामदेवरा के अध्यक्ष मोतीलाल पुरोहित, रणवीर गोदारा, भाजपा सांकड़ा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह तंवर, ओमप्रकाश गुंसाई, नारायण सिंह बापू, रघुवीर सिंह तंवर, खींवसिंह तंवर, मूलाराम कुमावत, सवाई सिंह चम्पावत एका, उम्मेद सिंह भाटी, धीनावास के पूर्व सरपंच परमेश्वर खत्री, गुवाहाटी आसाम नगर निगम के पार्षद नवलकिशोर मोर, मरूधर कुंज के ट्रस्टी अशोक सोनी उपस्थित थे।
उद्घाटन कार्यक्रम से पहले बाबा रामदेव के पवित्र रामसरोवर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भक्त संगम से जुड़ी सुहागिनों ने सिर पर कलश धारण किए। कलश यात्रा के आगे बाबा रामदेव के भजनों की स्वरलहरियों ने रामदेवरा के वातावरण को धर्ममयी बना दिया।
उद्घाटन समारोह में नहीं आये आमंत्रित मेहमान
मरूधर कुंज के उद्घाटन समारोह के वितरित आमंत्रण पत्र में जिन अतिथियों के नामों का उल्लेख किया गया जो अपरिहार्य कारणों से समारोह में नहीं आए। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार की जलदाय राज्य मंत्री किरण माहेश्वरी, जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी तथा भाजपा के जिला अध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा कार्यक्रम में नहीं आए।