पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जैसलमेर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा

जैसलमेर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में इजाफा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बुधवार को दो और नए रोगी सामने आए। जिसके पश्चात एच1 एन1 से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. मुरलीधर सोनी ने बताया कि झिनझिनयाली गांव की धूडी प|ी डूंगरसिंह उम्र 36 वर्ष में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। धूडी की उपचार के दौरान जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में मौत हो गई। इसी प्रकार रामगढ़ के पास सेऊवा गांव के गुरमीतसिंह पुत्र जगजीतसिंह उम्र 19 वर्ष में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। गुरमीत का उपचार बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मरीज वर्तमान में जैसलमेर में नहीं है। इनकी जांच भी जोधपुर बीकानेर में हुई थी। इसके बाद स्वाइन फ्लू पोजिटिव की संख्या बढ़कर 6 हो गई है तथा दो की मौत भी हो चुकी है। सूचना मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम पीडितों के घर पहुंची तथा स्क्रनिंग कर दवाएं वितरित की।

रामगढ़में स्वाइन फ्लू की दस्तक

रामगढ़| क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू का रोगी मिलने से चिकित्सा महकमा सतर्क हो गया है। नहरी क्षेत्र में एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। मुख्य नहर की 190 आरडी पर काश्तकार गुरमीतसिंह पुत्र जगदीपसिंह (19) बीमार होने पर उपचार के लिए बीकानेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसी के मद्देनजर रामगढ़ में आयुर्वेद विभाग की ओर से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ साथ ग्रामीणों को भी स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया जा रहा है।

2062को पिलाया काढ़ा

आयुर्वेदविभाग द्वारा स्वाइन फ्लू रोधी काढा जिला मुख्यालय पर 2062 लोगों को पिलाया गया। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में डा. सरोज शर्मा, डा. चम्पा सौलंकी, डा. मो. यासीर, उम्मेदसिंह, घनश्याम, लक्ष्णमसिंह, सूरज कंवर ने 889 लोगों को काढा पिलाया। जवाहिर अस्पताल में डाॅ. रामनरेश शर्मा महेश आचार्य ने 649 लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया। राबाउमावि जैसलमेर तथा चाणक्य विद्यापीठ बेरा बगेची में डा. अशोक पंवार, नारायणसिंह भंवरसिंह ने 524 बच्चों एवं शिक्षकों को स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाया गया।

चांधन| जिलेमे स्वाइन फ्लू की दस्तक के मध्येनजर कस्बे मे भी स्वाईन फ्लू को लेकर ग्रामीणो की चिंताए बढ गई है। जिसके चलते स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढ़ा पीने के लिए भारी तादाद मे ग्रामीणो की भीड उमड रही है। दूसरे दिन बुधवार को आयुर्वेद विभाग की ओर से क्षेत्र में 2हजार500 ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू रोधी आयुर्वेदिक काढा पिलाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सक रोशन लाल शर्मा, चांधन सरपंच किरण कंवर, समाजसेवी भैरूसिंह भाटी, राणे खान, वार्डपंच सुभाष पूनिया आदि उपस्थित थे।

काढ़ाआज से बंद

जानकारीके अनुसार जिले में आयुर्वेदिक काढ़ा के लिए आई सामग्री समाप्त हो गई है। विभाग द्वारा तीन दिनों तक काढ़ा पिलाने की सामग्री ही आबंटित की गई थी। औषधियां समाप्त होने के कारण आगामी दिनों में काढा नहीं पिलाया जाएगा। जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में काढे की सामग्री समाप्त होने से परेशानी खड़ी हो सकती है। इस संबंध में जिला अायुर्वेद अधिकारी डा. गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक काढ़े की सामग्री के लिए जोधपुर वैध भिजवाया गया है। स्टॉक में थोडा काढा है। गुरुवार को जैसलमेर सामग्री पहुंच जाएगी। शुक्रवार से इसका वितरण दुबारा से सुचारु शुरु करवा दिया जाएगा।

पोकरणमें विद्यार्थियों काे पिलाया काढ़ा

पोकरण(आंचलिक)| आयुर्वेदविभाग द्वारा स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए विभिन्न स्कूलों में जाकर आयुर्वेद स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा तैयार कर लोगों को पिलाया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्साधिकारी ने बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत लंवा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लव-कुश विद्यालय, ढोलाणियों की ढाणी स्कूल, बस स्टेशन पर औषधालय में काढा पिलाया गया। उन्होंने बताया कि जिसमें 739 पुरुष, 405 महिलाओं को काढा पिलाया गया। उन्होंने लोगों विद्यार्थियों को मौसमी बीमारी, स्वाइन फ्लू से बचने के लिए विस्तार से जानकारी दी गई।

स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पिलाने की मांग की

रामदेवरा|नाथूरामवानर ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर रामदेवरा में स्वाइन फ्लू रोधी काढ़ा पिलाने की मांग की है। वानर ने बताया कि रामदेवरा में देश के हर क्षेत्र के लोग आते हैं, जिसके कारण रामदेवरा में स्वाइन फ्लू फैलने का अंदेशा बना रहता है। क्योंकि रामदेवरा में बाबा रामदेव के दर्शनार्थ आने वाले यात्रियों में स्वाइन फ्लू से संक्रमित यदि कोई रोगी रामदेवरा गया तो रामदेवरा में भी यह बीमारी फैल जाएगी। ज्ञापन में अतिशीघ्र स्वाइनफ्लू रोधी काढ़ा पिलाने की मांग की है।

चांधन. कस्बे के स्कूल में स्वाइन फ्लू रोधी काढा पिलाते हुए।