पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशापूर्णा मंदिर का पाटोत्सव आज

आशापूर्णा मंदिर का पाटोत्सव आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण | आशापूर्णामंदिर ट्रस्ट पाटोत्सव समिति पोकरण की ओर से मां आशापूर्णा देवी के 17 वें पाटोत्सव समारोह के अंतर्गत गत पांच दिनों से स्थानीय आशापुरा मंदिर में आयोजित किए जा रहे शतचण्डी महायज्ञ दुर्गापाठ कार्यक्रम के तहत बुधवार को हवनात्मक यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित राधाकिशन व्यास के सानिध्य में पाटोत्सव समारोह से पूर्व इस वर्ष गत 6 फरवरी से शतचण्डी महायज्ञ दुर्गा पाठात्मक यज्ञ का शुभारंभ किया गया था। जिसमें प्रतिदिन दुर्गाशप्तशति का पाठ किया गया।

इस पाठात्मक यज्ञ में वेदपाठी पंडितों आनंद पुरोहित, मुकेश ओझा, गिरीराज पुरोहित, राजेश पुरोहित, की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुर्गा के पाठ किए गए। उन्होंने बताया कि बुधवार को दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान जेठमल बिस्सा, जुगलकिशोर बिस्सा, किशनलाल रंगा, कैलाशचंद्र पुरोहित, किशोरकुमार, सुनीलकुमार, जितेन्द्र, सत्यनारायण बिस्सा, गिरीराज, ललित बिस्सा सहित यजमानों ने पूजा-अर्चना, मंडप पूजन, वैदिक पूजन, चौसठ योगिनी चौपन भैरव पूजन नवगृह पूजन कर हवनात्मक यज्ञ प्रारंभ किया। इस हवनात्मक यज्ञ में बुधवार की देर रात्रि तक आहुतियां दी गई। गुरुवार को सुबह आठ बजे से पुन: हवनात्मक यज्ञ शुरू किया जाएगा। जिसमें उपस्थित यजमान अपनी ओर से आहुतियां देंगे। आशापुरा मंदिर पाटोत्सव समारोह के अवसर पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों पूजाओं का आयोजन किया गया। मंदिर में हवनात्मक यज्ञ के बाद मां आशापूर्णा के मंदिर में प्रसादी चढ़ाई गई।

खबरें और भी हैं...