पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्व. ठाकुर नगसिंह को दी श्रद्धांजलि

स्व. ठाकुर नगसिंह को दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण (आंचलिक) | ग्रामपंचायत मोडरडी में बुधवार को स्व. ठाकुर नगसिंह की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इससे पहले स्व. ठाकुर नगसिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्याख्याता रामनारायण पुरोहित उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद विनोद गांधी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिग्रुप के चेयरमैन हरिसिंह मोडरडी, पूर्व सरपंच बालेन्द्र कुमार, समाजसेवी जुगतसिंह, चंदनसिंह उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्याख्याता रामनारायण पुरोहित ने कहा कि स्व. ठाकुर हमेशा अपने जीवन काल में हर लोगों की समस्याओं का समाधान किया तथा हमेशा गरीब लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते थे। सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। इसी प्रकार हरिग्रुप के चेयरमैन हरिसिंह मोडरडी ने कहा कि स्व. ठाकुर नगसिंह हमेशा सामाजिक कार्य में अपने घर परिवार से अलग रहकर लोगों को हमेशा मदद की तथा उनका स्वभाव चंचल था।

पोकरण (आंचलिक) ग्राम पंचायत मोडरडी में स्व. ठाकुर नगसिंह की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिग श्रद्धांजलि देते लोग।

खबरें और भी हैं...