महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, बिगड़ी तबीयत
पोेकरण (आंचलिक) | ग्रामपंचायत झलारिया की निवासी एक युवती ने बुधवार को दोपहर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते युवती बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आपातकालीन 108 के ईएमटी नारायण वर्मा पायलट भवानीसिंह ने मौके पहुंचकर बेहोश हालत में युवती को पोकरण चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती किया गया।