अधिकारियों ने दी राष्ट्रीय डी-वार्मिंग योजना की जानकारी
पोकरण | राष्ट्रीयडी-वार्मिंग कार्यक्रम तहत शहर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जुगलकिशोर व्यास उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नरेन्द्रपाल सिंह शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ तुलछाराम, श्यामलाल पंवार, सर्व शिक्षा के जगदीश चन्द्र जोशी, महिपाल चारण उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट जुगलकिशोर व्यास ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय डी वार्मिंग कार्यक्रम को सफल संचालन करने के लिए सभी को तन मन से सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सहयोग करने से ही कोई भी कार्यक्रम अच्छा सफल रहता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभान्वित करने का आह्वान किया। एसडीएम नरेन्द्रपाल सिंह शेखावत ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल संचालन करने के लिए आप सभी सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल होगा। शिक्षकों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है तथा शिक्षक पूर्ण ईमानदारी के साथ सभी बच्चों को डी-वार्मिंग की गोलियां देकर स्वच्छ रहने का आह्वान किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष एसडीएम ने बच्चों को डी-वार्मिंग की गोलियां खिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक जुगलकिशोर पुरोहित चंदू शर्मा ने स्वच्छता के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करवाई।
राष्ट्रीय डी-वार्मिंग कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के शारदा विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में पार्षद श्रीमती प्रेमलता शर्मा की अध्यक्षता में कृमि से मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी सरिता कंवर ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य पर कई हानिकारक प्रभाव होते हैं जैसे कुपोषण, खून की कमी, भूख लगाना, बेचैनी, पेट में दर्द सूजन, उल्टी दस्त होते हैं। व्यवस्थापक किशोरदान बाहरट ने बच्चों को कृमि नियंत्रण के फायदे बताएं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद होती है।
इसी प्रकार शहर के राउप्रावि नंबर 3 में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भेंराराम गंंवा ने कक्षा एक से आठ तक छात्र छात्राओं को एलबेन्डाजोल गोली देकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महेश जोशी, शाला प्रधान भगवतीलाल व्यास, अध्यापक अमरसिंह, गिरधरसिंह, दुर्गाशंकर सहित कई अध्यापकों ने इस कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
बच्चोंको वितरित की एल्बेंडाजोल की गोलियां
रामदेवरा | कस्बेके स्थानीय विद्यालय बाबा रामदेव विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय आर पी एस स्कूल में राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद के तहत एवं व्यापक मुल्यांकन (सीसीई) कार्यक्रम मे एल्बेंडाजाॅल की गोली का वितरण किया गया। विद्यालय के व्याख्याता वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय संस्थापक नाथुसिंह तंवर, प्रधानाचार्य भागीरथ सिन्हा तथा अध्यापक जसवंतपुरी ने विद्यालय के कुल 400 छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजाॅल की गोलियां वितरित की।