13 माह बीत जाने के बाद भी गांव में शुरू नहीं हुए िवकास के कार्य
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत भणियाणा में चुनावों के बाद एक भी विकास कार्य नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत के वार्डों पंचों में दिनों दिन रोष बढ़ता जा रही है। वहीं सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू किए गए लेकिन इन ग्राम पंचायत में चुनाव के बाद एक भी कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों विकास कार्य के लिए तरसते दिखाई दे रहे हैं।
स्वीकृतिके बाद भी नहीं हुए कार्य शुरू
ग्रामपंचायत वार्डपंच लिखमाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत भणियाणा में धुंधवालों की ढाणी स्थित राप्रावि में 5 लाख रुपए स्वीकृत होने के बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया है। इसी के साथ बल्लूसिंह की ढाणी स्थित दमाराम पुत्र पीराम की पाइप लाइन कार्य, डूंगरे की डिग्गी से हनुमान मंदिर तक पाइप लाइन का कार्य, बल्लूसिंह की ढाणी से सुथारों की ढाणी तक पाइप लाइन कार्य, 5-5 लाख रुपए, देवला स्थित राप्रावि में हॉल, खेजड़ली स्थित राप्रावि हॉल में 5-5 लाख रुपए, हर विद्यालय में शौचालय 2.50 लाख रूपए स्वीकृत होने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा इन कार्यों को शुरू नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों लिए विफल साबित हो रही है योजनाएं
पंचायतविभाग द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में ग्राम पंचायत के खिलाफ दिनों दिन रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचने के कारण विभाग द्वारा चलाई जा रही है योजनाएं ग्रामीणों लिए कोई योजना मयाना नहीं रख रही है। पंचायत विभाग द्वारा चलाई गई योजना एसएफसी योजना, टीएफसी योजना, बीआरजीएफ योजना, महानरेगा योजना, बीपीएल योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना सहित कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
दोकरोड़ से अधिक पड़ा है बजट
ग्रामपंचायत भणियाणा में दो करोड़ से अंधक बजट आवंटित होने के बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा गांव में कोई कार्य नहीं करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत के पास बजट होते हुए भी ग्राम पंचायत द्वारा इन बजट का उपयोग नहीं लिया जा रहा है। जिसके चलते गांव में अभी तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध कई बार वार्ड पंचों द्वारा मांग उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बीपीएल परिवार के लोगों को भी नहीं मिला लाभ
ग्रामपंचायत भणियाणा के ग्रामसेवक सरपंच द्वारा सभी वार्डों पंचों को अपने हल्केवार बीपीएल परिवार के प्रत्येक परिवार टांका स्वीकृत करने के लिए आवेदन मांग गए थे। जिस पर सभी वार्डपंचों ने प्रत्येक बीपीएल परिवार के जमाबंदी, नक्शा, खाली जगह का फोटो, बीपीएल प्रमाण-पत्र सहित कई दस्तावेज जमा करवाने के बाद भी बीपीएल परिवारों काे तो टांका बनाया गया ही किसी प्रकार की कार्रवाई की गई।
^ग्रामपंचायत भणियाणा में पंचायत राज विभाग द्वारा शुरू की योजनाओं के तहत अभी तक कोई विकास कार्य नहीं शुरू किया गया है। जिसके चलते गांव में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं हो पाया है। विकास कार्य नहीं होने के संबंध में विकास अधिकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी अवगत करवाया जा चुका है। लिखमाराम,वार्डपंच, बल्लूसिंह की ढाणी
^ग्रामपंचायत भणियाणा में विकास कार्य शुरू नहीं करने के संबंध में जानकारी नहीं है। इस संबंध में ग्रामसेवक को पाबंद कर विभाग द्वारा चलाई जा रही है योजनाओं के तहत विकास कार्य करवाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी। टीकमारामचौधरी, बीडीओ, पंचायत समिति सांकड़ा
पोकरण (आंचलिक) ग्राम पंचायत भणियाणा में बजट होने के बाद भी नहीं शुरू हुआ विकास कार्य।