शाला दर्पण में नहीं दिख रहा है विद्यालयों का मूलरूप
पोकरण | राजस्थानसरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए इन दिनों शाला दर्पण वेब पोर्टल में सूचनाओं को भरवाया जा रहा है। लेकिन इस वेब पोर्टल में शिक्षकों को गलत सूचनाएं भरकर विद्यालयों में शिक्षकों की स्थिति को स्पष्ट नहीं हो पा रही है। जिले में कुल 300 से अधिक शिक्षक इन दिनों प्रतिनियुक्तियों पर अपने मूल पद से अन्य पद पर लगे हुए हैं। ऐसे में शिक्षकों द्वारा शाला दर्पण में अपने मूल पद का नाम नहीं भरकर अपने कार्यस्थल पद का नाम भरा जा रहा है।