बाबा की दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भास्कर संवाददाता | रामदेवरा
रामदेवरामंगलवार को माघ महीने की दूज से माघ मेला शुरू हुआ। बुधवार को सुबह से श्रद्धालुओं की चहल पहल रही तथा देश के विभिन्न भागों से आए श्रद्धालुओं बाबा की समाधि के दर्शन करने पहुंचे। माघ मेले के शुरू होने से दुकानदारों के चेहरे पर छायी मायूसी भी उड़ गई तथा महीने भर की मंदी के बाद बाजार मे यात्रियों की चहल पहल देखने को मिली। यात्रियों और पर्यटकों ने जमकर खरीददारी की। बुधवार को माघ महीने के शक्ल पक्ष की दूज के दिन दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंच रहे हैं। दूज के दिन सुबह महाआरती के साथ मंदिर के पाट खुले तथा भक्तों ने बाबा के जयकारों के साथ समाधि के दर्शन किए।
दूज के दिन भक्तों ने रामसरोवर तालाब के पानी मे डूबकी लगाने के साथ तालाब की पाल पर खाना बनाकर बाबा को भोग लगाया। रामसरोवर मे पानी की मात्रा कम होने बाद भी भक्तो ने पानी मे डुबकी लगाकर स्नान किया। बड़ी संख्या मे यात्रियों ने तालाब मे नौकायन भी किया। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन की माकुल व्यवस्था रही तथा सुरक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
जनप्रतिनिधियोंने किए समाधि के दर्शन
दूजके दिन जनप्रतिनिधियो का बाबा कि समाधि के दर्शन के लिए तांता लगा रहा। बाबा कि समाधि की महाआरती के समय पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़ मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा नेता रघुवीरसिंह तंवर और रामदेवरा गादीपति राव भोमसिंह तंवर भी मौजुद रहे। कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल ने भी बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की।