पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘लघु उद्योग ही देश की प्रतिष्ठा बढायेंगे’

‘लघु उद्योग ही देश की प्रतिष्ठा बढायेंगे’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुउद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद्र ने जैसलमेर में जिला इकाई के नवसृजन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए कहा कि हमें सैन्य सुरक्षा की तरह आर्थिक मोर्चे पर भी मजबूत होकर देश का खोया गौरव वापिस हासिल करना है। उन्होंने कहा कि भारत में प्राकृतिक संसाधन है, श्रम की ताकत है उसके बावजूद देश की गिनती विकासशील राष्ट्रों में होती है क्योंकि उद्योग और रोजगार के अवसर प्रदान करने के नाम पर अब तक राजनीतिक मंचों से सिर्फ नारे लगे है, थोथी घोषणाएं हुई है।

वे रीको ऐसोशियेशन भवन में आयोजित लघु उद्योग भारती के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों में आर्थिक मोर्चे पर मजबूत होने के लिए मेक इन इंडिया के उद्देश्य से सात्विक प्रयास शुरु हुए है। क्योंकि अब राष्ट्रों का सम्मान विकास दर हासिल करने पर होता है। जीडीपी के बढ़ने के साथ ही देश की प्रतिष्ठा बढ़ती है। वर्तमान मशीनी युग में नवयुवकों को रोजगार लघु उद्योग से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती सुरक्षा लघु औद्योगिक क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं का स्थानीय औद्योगिक संगठनों के साथ सामंजस्य बिठाकर राज्य राष्ट्रीय स्तर पर समाधान निकालने का निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्य वक्ता ने कहा कि विकास में कानून साधक है या बाधक है। इस पर विचार करना होगा, क्योंकि आजादी से पहले भारत की विकास दर पूरे विश्व की 24 प्रतिशत थी। वर्तमान में विकास दर केवल 3 प्रतिशत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रांतीय महामंत्री महेंद्र श्रीमाल ने कहा कि देश के विकास में लघु उद्योगों की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य वक्ता प्रकाशचंद और संघ के जिला संघ संचालक त्रिलोकचंद खत्री, विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, महेंद्र श्रीमाल, शांतिलाल बालड़, नरेश पाटौदी, शिवकुमार राठी का साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की नवसृजित इकाई में पदाधिकारी और सदस्यों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन केसरसिंह ने किया। लघु उद्योग भारती के स्थानीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं...