सार संभाल के बिना ध्वस्त हो रही जलदाय विभाग की संपत्ति
भास्कर संवाददाता |पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत ओढाणिया में जलदाय विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर अधिकारियों कर्मचारियों के बैठने के लिए भवनों का निर्माण करवाया। लेकिन उनकी सार संभाल नहीं होने के कारण दिनों दिन जर्जर हो रहा है। वहीं विभाग की लापरवाही के चलते यह कार्यालय जर्जर अवस्था में पहुंच जाने के कारण आने वाले कर्मचारियों अधिकारियों को तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय के पास विभाग द्वारा पशुओं के लिए बनाया गया। विशालकाय कुंड भी जर्जर हालत में पहुंच जाने के कारण पशुओं को पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण के बाद से लेकर आज दिनांक तक इन भवनों की सार संभाल नहीं ली गई है। जिसके कारण लाखों की लागत से बने यह भवन क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं।
गांव में लगभग पांच लाख की लागत से जलदाय विभाग द्वारा भवन का निर्माण करवाया गया था। निर्माण को तीस वर्ष गुजरने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा भवन मरम्मत के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते यह भवन दिन दिन जर्जर होते जा रहे हैं। इस भवन के कई क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गए हैं तथा कई भवनों में गहरी दरारें गई है। ऐसे में यह क्षतिग्रस्त भवन हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं।
चुरा कर ले गए दरवाजे खिड़कियां
जलदायविभाग द्वारा बनाए गए भवन की पिछले काफी समय से सार संभाल नहीं किए जाने के कारण इन भवनों में लगे दरवाजे खिड़कियां भी अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई है। विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण चोरों के हौसले दिन दिन बुलंद होते जा रहे हैं।
^जलदायविभाग द्वारा बनाए गए भवनों की सार संभाल नहीं किए जाने के कारण यह भवन दिन दिन क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं। वहीं इन भवनों में आवारा पशुओं ने अपना जमावड़ा बना लिया है। विनोदपालीवाल, ग्रामीण ओढाणियां
^जलदायविभाग के भवन के मरम्मत के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। जैसे ही स्वीकृति आती है जल्द ही भवन का मरम्मत कार्य करवा दिया जाएगा। रमेशमाथुर, कनिष्ठ अभियंता, जलदाय विभाग लाठी