पंडित जी के मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
देशमें एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरूआत में मंच के जिलाध्यक्ष जयसिंह जोधा के नेतृत्व में सबसे पहले जैसलमेर राजकीय जवाहिर चिकित्सालय में मरीजों का फलों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्ण नगर मंडल अध्यक्ष भगवानदास गोपा, मंच के विशेष आमंत्रित सदस्य रावतमल सांवल, पूर्व प्रधान चुतराराम प्रजापत, नगर परिषद सभापति कविता खत्री, मंच के प्रदेश संगठन मंत्री कंवराजसिंह चौहान, जैसलमेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गेमरसिंह गोगादे, मंच के संगठन मंत्री मुकुल रामदेव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी और फलों का वितरण किया।
मीडिया प्रभारी सूर्यवीरसिंह तंवर ने बताया कि भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमें पंडित जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि पंडित जी ने पूरे विश्व को एकात्म मानववाद के रुप में एक नया नजरिया प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए पंडित जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है ताकि हम युवाओं की ताकत के साथ एक बार फिर से विश्व गुरू के रूप में स्थापित हो सकें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ने भी पंडित जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के साथ मंच की स्थापना की गई है उसे पूरा करने में मंच के सभी जिला पदाधिकारी जी जान से लगे हुए हैं। वहीं मंच के प्रदेश संगठन मंत्री कंवराजसिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी दिनों में जैसलमेर जिले के प्रत्येक गांव ढाणी तक पंडित जी के जीवन दर्शन को पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर हनुवतंसिंह पिथला, आमसिंह, शम्भूराम मेघवाल, मीत भाटिया, देवीराम, जुगत सिंह रावतरी, सवाईसिंह गोगली, अरूण पुरोहित, प्रेम चौधरी, मनजीत व्यास, आशीष व्यास, राकेश आचार्य, रिंकू, रमेश प्रजापत, मनीष, दलपतसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पोकरण| पंडितदीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच जिला महामंत्री मालमसिंह सनावड़ा ने बताया कि विश्वकर्मा छात्रावास में एक संगोष्ठी रखी गई। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बचपन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला महामंत्री भैरूसिंह, करणसिंह हथूंडी, दीपसिंह छायण, मदनसिंह, आसुसिंह, हीराराम, जसराज, कूंपसिंह, श्रवणसिंह,जितेन्द्र, कालूराम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।