पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्तमसिंह की ढाणी में पेयजल संकट

उत्तमसिंह की ढाणी में पेयजल संकट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रामदेवरा (आंचलिक)

ग्रामपंचायत के सूजासर गांव के उतमसिंह की ढाणी में पिछले तीन महीने से पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके बावजूद भी जलदाय विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जलदाय विभाग की उदासीनता के चलते उतमसिंह की ढाणी में पिछले तीन महीने से लगातार पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को खरीदकर पानी मंगवाना पड़ रहा है। इस बारे में विभाग के पोकरण के अधिकारियों को कई बार बताया लेकिन आज तक पानी की आपूर्ति को शुरू करने की ओर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...