पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लाखों रुपए की सरकारी संपति हो रही है जर्जर

लाखों रुपए की सरकारी संपति हो रही है जर्जर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)

उपखंडक्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में चलने वाले वाहनों की गिनती करने के लिए क्षेत्र में जगह-जगह पर गेंगहट का निर्माण करवाया गया। लेकिन उसकी समय पर देखरेख नहीं होने के कारण दिनों दिन जर्जर हालत पड़े हैं। जिससे कभी भी कोई बड़े हादसे को इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके प्रति सार्वजनिक निर्माण विभाग गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं।

लाखोंरुपए की संपति हो रही है जर्जर

सार्वजनिकनिर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपए खर्च कर क्षेत्र में गेंगहट का निर्माण करवाया था, लेकिन विभाग द्वारा उनकी देखरेख उपयोग नहीं करने के कारण लाखों रुपए की संपति क्षतिग्रस्त हो रही है। इस संबंध विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं देने नहीं देने कारण दिनों दिन यह संपति क्षतिग्रस्त होती जा रही है। ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने पर भी विभाग द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। विभाग द्वारा लाखों रुपए लगाकर गेंगहट का निर्माण के बाद एक बार भी मरम्मत नहीं होने के कारण यह गेंगहट क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।

गेंगहटोंका नहीं हो रहा है उपयोग

उपखंडक्षेत्र में छोटे बड़े वाहनों की गिनती करने के लिए विभाग की ओर से कर्मचारियों द्वारा इस गेंगहटों में बैठकर वाहनों की गिनती जाती थी। लेकिन अब वाहनों की गिनती के लिए विभाग द्वारा ठेका पद्धति करने के कारण इन भवनों का कोई उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते इन भवनों की दिनों दिन दुर्दशा हो रही है।

टेंटलगाकर वाहनों की करते हैं गिनती

सार्वजनिकनिर्माण विभाग द्वारा वाहनों की गिनती के लिए ठेका पद्धति पर देने के कारण ठेकेदारों द्वारा टेंट लगाकर वाहनों की गिनती की जा रही है। जिसके चलते इन भवानों को उपयोग नहीं किया जा रहा है। ठेकेदारों द्वारा जगह-जगह पर टेंट लगाकर छोटे-मोटे वाहनों की संख्या अंकित की जाती है।

^सार्वजनिकविभाग द्वारा क्षेत्र में जगह-जगह पर गेंगहट तो बना दिया दिए, लेकिन उनकी सार संभाल नहीं करने के कारण विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पड़े भवनों की समय पर नहीं गिराया तो कभी भी हादसा हो सकता है। गजेन्द्रकुमार सोलंकी, स्थानीय निवासी

^विभागद्वारा बनाए गए गेंगहटों का अब उपयोग नहीं किया जा रहा है। विभाग द्वारा वाहनों की गिनती के लिए ठेकेदारों को ठेका दिया जाकर वाहनों की गिनती की जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा मरम्मत करवाने के लिए कोई बजट नहीं है। सुरेशकुमारमाथुर, एक्सईएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग पोकरण

खबरें और भी हैं...