भाटी को बनाया कांग्रेस प्रदेश महासचिव
पोकरण | कांग्रेसकी वरिष्ठ नेता पूर्व प्रधान सुनीता भाटी को बुधवार को पीसीसी के प्रदेश महासचिव बनाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुनीता भाटी पूर्व में भी पीसीसी की महासचिव पद पर रह चुकी है। वहीं हाल ही में पीसीसी के चीफ सचिन पायलट द्वारा बुधवार को नई टीम की घोषणा की। जिसमें कांग्रेस की नेता सुनीता भाटी को प्रदेश महासचिव बनाया गया।