पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं मिल रही एटीएम की चौबीस घंटे सेवा

नहीं मिल रही एटीएम की चौबीस घंटे सेवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फलसूंड | एसबीबीजेबैंक के बंद होते ही एटीएम बंद हो जाता है। बैंक के साथ ही बंद हो रहे एटीएम की सुविधा लोगों को पहुंचाने के संबंध में कई बार लोगों द्वारा बैंक के उच्चाधिकारियों से मांग की गई है। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्ष से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही एटीएम की सुविधा मिल पाती है। ऐसे में किसी व्यक्ति को आपातकालीन स्थिति में रुपयों की जरूरत पड़े तो उन्हें मजबूरी में 50-60 किलोमीटर का सफर तय कर पोकरण या शेरगढ़ जाना पड़ता है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द ग्रामीणों को चौबीस घंटे एटीएम की सुविधा पहुंचाकर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

खबरें और भी हैं...