पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करें’

‘बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करें’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी कार्यकर्ताओं का संगठन है जिसमें कार्यकर्ता का ही सर्वोपरी स्थान है इसलिए भाजपा संगठन मंडल स्तर मंडल बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करे एवं उनकी समस्या उनके सुझाव अपने से उच्च स्तर तक पहुंचा कर समाधान एवं क्रियांवित करे।

यह उद्गार प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना ने स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। जिला मीडिया प्रभारी जुगल बोहरा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना के मंगलवार को सुबह 8 बजे स्थानीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, नगर परिषद सभापति कविता खत्री, नगर मंडल अध्यक्ष कमल ओझा, सम मंडल अध्यक्ष शंभूदान भेलाणी, जैसलमेर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गेमरसिंह गोगादे, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोहरसिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष देवकी राठौड़ सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का परिचय करवाते हुए जिलास्तर एवं मंडल स्तर के कार्यों का वृत प्रस्तुत किया। विधायक छोटूसिंह भाटी ने प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना का जैसलमेर आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत करवाया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, पूर्व नगर अध्यक्ष भगवानदास गोपा, नगर मंत्री रमेश बिस्सा, ओम सेवग, महेंद्र तंवर, महेश वासु, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, राजेंद्र, नगर उपाध्यक्ष संजय बोहरा, उप सभापति रमेश जीनगर, अमरसिंह देवा, जेठमल जीनगर, सरदारसिंह पूर्बिया, ओम खत्री, गोपालसिंह सुल्ताना, अरुण पुरोहित, पार्षद ओम खत्री, हरीसिंह डांगरी, नाथू भील, सवाईसिंह गोगली, नाथूसिंह गोगली, समता व्यास, मनोरमा वैष्णव, मीना भाटी, गोदा देवी, पार्षद गवरा देवी, ईश्वरी देवी, प्रेमलता भाटिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश प्रभारी ने वयोवृद्ध कार्यकर्ता दीनदयाल जसोड़ युवा कार्यकर्ता पूनमसिंह का पार्टी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश शारदा ने किया।

जैसलमेर. भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी का किया गया स्वागत।

खबरें और भी हैं...