सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक का सात दिवसीय शिविर कल
पोकरण (आंचलिक) | ग्रामपंचायत छायण में गुरूवार को दी जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर बैंक द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया जाएगा। सेंट्रल को-ऑपरेटिव सोसायटी के अध्यक्ष सवाईसिंह ने बताया कि 10 फरवरी से 17 फरवरी तक शिविर रखा गया। जिसमें बैंक संबंधी योजनाओं को सफल संचालन करने के लिए उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में भामाशाह कार्ड धारक पेंशनधारियों के साथ-साथ अन्य लोगों के भी बैंक खाते खुले जाएंगे। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं के खाता खुलने के लिए भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन पीपीओ नंबर, दो फोटो सहित अन्य दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित होकर उपभोक्ता अपना खाता खुलवा सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर में बैंक द्वारा संचालित सभी योजनाओं के संबंध में उपभोक्ताओं को विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री जन धन योजना, शिशु लॉन, मुद्रा योजना, किशोर लॉन, तरूण लॉन सहित कई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।