मंदिर के मुख्य द्वार का उद्घाटन आज
पोकरण | जाज्वलामाता मंदिर के नवनिर्मित भव्य मुख्य द्वार का उद्घाटन कबीरपंथी संत दीपक साहेब के हाथों बुधवार को सुबह 10 बजे किया जाएगा। पोकरण फलसूंड रोड पर शहर के टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित जाज्वला देवी का मंदिर समस्त व्यास ब्राह्मण जाती के कुल देवी का मंदिर है। जहां पूरे भारत के श्रद्धालु वर्षभर दर्शनार्थ आते हैं। निर्माणकर्ता दिनेश कुमार कृष्णकांत रताणी व्यास ने बताया कि इस कार्यक्रम में समस्त व्यास समाज के अलावा सभी श्रद्धालु शामिल होंगे। साथ ही सुथारों की बेरी स्थित मंदिर के संत मदननाथ आदि संतों का भी इस अवसर पर आगमन होगा।