फाटक के अभाव में आए दिन हो रही है दुर्घटनाएं
पोकरण (आंचलिक) गोमट गांव के मुख्य मार्ग पर नहीं रेलवे फाटक, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं घटित।
भास्कर संवाददाता | पोकरण (आंचलिक)
ग्रामपंचायत गोमट के मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक नहीं होने के कारण इस मार्ग पर आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। वहीं रेलवे विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं देने के कारण गांव के ग्रामीणों के लिए यह रेलवे फाटक दिनों दिन आफत बनती जा रही है। रेलवे फाटक नहीं होने के कारण गांव के ग्रामीणों को गुजरते समय कतराते रहे है।
आठहजार आबादी होने के बाद भी नहीं लगी फाटक
ग्रामपंचायत गोमट में ग्रामीणों की आबादी लगभग आठ हजार से अधिक होने के बाद भी रेलवे विभाग द्वारा गोमट गांव में फाटक नहीं लगाने के कारण हर समय ग्रामीणों को इस मार्ग पर गुजरना होता है। लेकिन इस मार्ग पर हर समय लोगों वाहनों की रेलमपेल लगी रहती है। जिसके कारण इस मार्ग पर रेलवे फाटक के अभाव में ग्रामीणों अपने बच्चों को घर से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है।
कभीभी हो सकता है हादसा
गोमटगांव के मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के अभाव में कभी भी हादसे को इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन अभी रेलवे विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते इस लाइन पर फाटक नहीं लगाने के कारण हर समय ग्रामीणों को इस फाटक की महसूस दिखाई दे रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा फाटक लगाने के लिए रेल्वे के उच्चाधिकारियों को इस संबंध लिखित मौखिक रूप से भी अवगत करवाया गया। लेकिन अभी अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रेलवे विभाग इस हादसे का इंतजार कर रहा है।
गांवके बीचों बीच है रेलवे लाइन
गोमटगांव जाने के लिए मुख्य मार्ग पर रेलवे लाइन होने के कारण जहां पर हर समय वाहनों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में लाइन पर फाटक नहीं लगे होने के कारण हर समय हादसे की संभावना बनी रहती है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों द्वारा रेलवे विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया हैं। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
^गांवमुख्य मार्ग पर रेलवे लाइन पर फाटक नहीं होने के कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं घटित हो रही है। इस संबंध रेलवे विभाग के अधिकारियों को लिखित मौखिक रूप से सूचित किया गया। उसके बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंजूरदीनमेहर, सरपंच, ग्राम पंचायत गोमट