पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 35.30 करोड़ में शहर के विकास का प्रस्ताव पारित

35.30 करोड़ में शहर के विकास का प्रस्ताव पारित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाबोर्ड की मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 को लेकर बजट संबंधी बैठक आयोजित की गई। लेकिन बैठक में कई बिन्दुओं पर खर्च तथा आय की अनुमानित लागत को लेकर पार्षदों ने विरोध जताया। जहां एक ओर नगरपालिका के लेखाधिकारी शिवदयाल दवे ने आय के बिन्दुओं को कम बताकर अन्य व्यय के नाम पर काफी खर्चा बताया। जिस पर पार्षदों ने विरोध जताया। इसके साथ ही कई पार्षदों ने वित्तीय बजट में संशोधन की मांग करते हुए पालिका क्षेत्र में नए कार्यों को करवाकर शहर का विकास करने की मांग रखी। ऐसे में पार्षदों द्वारा अधिकारियों से किए गए सवाल जवाब के चलते नगरपालिका बजट की बैठक काफी रोचक रही। मंगलवार को नगरपालिका बजट की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शैतानसिंह राठौड़ उपस्थित थे। वहीं अध्यक्षता आनंदीलाल गुचिया ने की। इस अवसर पर सभी वार्डोँ के पार्षद उपस्थित थे।

35करोड़ 30 लाख रुपए से होगा शहर का विकास

नगरपालिकाबजट बैठक में सभी पार्षदों की उपस्थिति में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें 35 करोड़ 30 लाख रुपए से शहर का विकास किया जाएगा। पालिका की बोर्ड की बैठक में जहां 4 करोड़ रुपए सौंदर्यकरण में खर्च किए जाएंगे। वहीं 1 करोड़ 50 लाख रुपए से नाला नालियों तथा निकासी व्यवस्था को सुचारू किया जाएगा। 2 करोड़ रुपए से सड़कों का कार्य किया जाएगा।

पोकरण नगरपालिका के सभागार में बोर्ड की बैठक में मंचासीन अधिकारी जनप्रतिनिधिगण और उपस्थित पार्षदगण।

खबरें और भी हैं...