पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्घटना में व्याख्याता की मौत

दुर्घटना में व्याख्याता की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण . शहरके नेशनल हाइवे 114 पर सोमवार की शाम को पाइपों से भरे ट्रैक्टर कार की टक्कर होने से कार चालक व्याख्याता की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय के व्याख्याता गोविंदमोहन सक्सेना (45) निवासी बीकानेर सोमवार की शाम को अपने कमरे से महाविद्यालय जा रहे थे। कार चलाते समय मोबाइल पर बातचीत करते हुए उनका ध्यान भंग हो गया और वह सामने से रहे पाइपों से भरे ट्रैक्टर से टकरा गए। जिसके कारण उनकी कार पलटी खा गई। गंभीर रूप से घायल हुए व्याख्याता को पोकरण अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सड़कहादसे में दो घायल

जैसलमेर.सर्किटहाउस के पास हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 6 बजे रसद विभाग के कर्मचारी जेठगिरी आनंद बाइक पर सर्किट हाउस जा रहे थे। तभी पीछे से रही अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्विफ्ट करीब 100 मीटर तक फुटपाथ पर चली। उन्हें उपचार के लिए जवाहिर अस्पताल लाए।

दुर्घटनामें महिला घायल

भीखोड़ाई.भणियाणाके निकट खरताराम चौधरी की ढाणी के पास सोमवार को सड़क पार कर रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार चैनपुरा निवासी सोनी देवी प|ी सवाईराम चौधरी (50) सड़क पार करते हुए घायल हो गई। उसे पोकरण रैफर कर दिया गया।

सरकारीवाहन ने युवक को टक्कर मारी

जैसलमेर.जेठवाई-किशनघाट मार्ग पर एफसीआई गोदाम के पास बोलेरा गाड़ी की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक किशनघाट निवासी भीमगिरि ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गत 7 सितम्बर को रात में करीब 10 बजे मेरा भाई बाबूगिरी एवं भतीजा भरत नाथ काले डूंगर राय देवी के दर्शन कर घर रहे थे। रास्ते में नई रीको एफसीआई धान गोदाम के पास वन विभाग की नीली बत्ती लगी बोलेरा गाडी़ के चालक ने सामने गलत साइड से आकर टक्कर मार दी। भाई के पैर में फैक्चर एवं गंभीर चोटें आई और भतीजे भरत नाथ के हाथ और सीने पर चोटें आई। मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई बाबूगिरी को घायल अवस्था में जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया और उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस में डीसा ले जाया गया। भतीजा भरत नाथ का प्राथमिक उपचार किया गया।