पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैलाश टेकरी मंदिर पर सड़क बिजली सप्लाई सुचारू करने की मांग

कैलाश टेकरी मंदिर पर सड़क बिजली सप्लाई सुचारू करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण. क्षेत्रके वार्ड संख्या 7 20 के वाशिंदों ने विधायक शैतानसिंह के माध्यम से सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत को ज्ञापन भेज ऐतिहासिक मंदिर कैलाश टेकरी तक जाने वाली सड़क तथा बिजली सप्लाई को सुचारू करने की मांग की।

सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जोशी ने बताया कि शहर के जयनारायण व्यास चौराहा से तीन किलोमीटर दूर 350 वर्ष पुराने कैलाश टेकरी मंदिर आमजन के लिए दर्शनीय स्थल बना हुआ है। कैलाश टेकरी के हो रहे जीर्णोद्धार को लेकर आमजन के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसके साथ ही कैलाश टेकरी मंदिर में हर समय श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। लेकिन कैलाश टेकरी जाने के लिए आमजन को गोमट ग्राम पंचायत में से होकर लगभग 14 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कैलाश टेकरी सड़क मार्ग से मंदिर जाने के लिए मात्र आधा किलोमीटर रास्ता है। लेकिन वह अभी तक नहीं बन पाया है। इसके साथ ही कैलाश टेकरी मंदिर पर बिजली की सुविधा नहीं होने के कारण आमजन को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि कैलाश टेकरी मंदिर जाने के लिए सड़क को सुचारू कर कैलाश टेकरी में बिजली की सप्लाई सुचारू की जाए। ज्ञापन देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर जोशी के साथ सुमेरसिंह चौहान, एडवोकेट रामप्रताप विश्नोई, खेताराम लीलड़, मूलचंद सोनी, महेन्द्रसिंह भाटी, भूपतसिंह राठौड़, जसराज मेघवाल, प्रेमाराम भील, राधाकिशनसिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।