पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रतियोगिताएं आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिताएं आयोजित

फतेहगढ़.उपखंडमुख्यालय में स्थित मॉडल स्कूल में भाषण निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य भैराराम ने छात्रों को अपने जीवन में हिन्दी भाषा को उतारने की बात कही। उन्होंने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी को अपनाने की बात कही। इस अवसर पर अध्यापक चुतराराम जगूदान ने हिन्दी भाषा पर प्रकाश डाला।

विश्वकर्मानवयुवक मंडल की बैठक आज

जैसलमेर.विश्वकर्माभवन में मंगलवार की शाम 5 बजे विश्वकर्मा नवयुवक मंडल की बैठक रखी गई है। जिसमें समाज के नवयुवक मंडल का गठन किया जाएगा। समाज के सभी नवयुवकों को बैठक में आने का अाग्रह किया गया है।

सतर्कतासमिति की बैठक 26 को

जैसलमेर.जिलाजन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक कलेक्टर एन एल मीना की अध्यक्षता में 26 सितंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखी गई है।

पोकरणमें टेलीफोन अदालत 23 को

जैसलमेर.दूरसंचार जिला प्रबंधक जैसलमेर द्वारा टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए पोकरण दूरभाष केन्द्र में टेलीफोन अदालत एवं खुले अधिवेशन का आयोजन 23 सितंबर को सुबह 11 बजे एवं 3 बजे किया जाएगा। इसमें टेलीफोन उपभोक्ताओं की दूरभाष संबंधित सभी तरह की पुरानी एवं लंबित शिकायतों पर विचार विमर्श एवं निराकरण किया जाएगा।

भारतीयतरूण मंडल का स्थापना दिवस कल

जैसलमेर.भारतीयतरूण मंडल मोहनगढ़ का 40 वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार की शाम 7 बजे मोहनगढ़ दुर्ग चौक में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कन्नोईमें हुए कार्यों की जांच करवाने की मांग

जैसलमेर.ग्रामपंचायत कन्नोई में अब तक हुए विकास कार्यों की जांच करवाने के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। कन्नोई निवासी जुगताराम पुत्र आम्बाराम प्रजापत ने ज्ञापन में बताया कि कन्नोई में हुए अब तक हुए कार्यों में घोटाला किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाए।

आवेदनपत्र 26 तक आमंत्रित

जैसलमेर.अतिरिक्तकलेक्टर भागीरथ शर्मा ने बताया कि राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय में तहसील राजस्व लेखाकार के रिक्त पदों के विरुद्ध दो पदों के लिए 65 वर्ष से कम आयु के सेवानिवृत कार्मिक (तहसील राजस्व लेखाकार/जिला राजस्व लेखाकार/निरीक्षक राजस्व लेखा/कनिष्ठ लेखाकार एवं लेखाकार) को का