पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए

चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए

प्रतापगढ़ | ग्रामपंचायतबोरी के तहत आने वाले बोरी भुवासिया गांवों में चरनोट भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि भुवासिया गांव की 70 बीघा चरागाह भूमि पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं, जिससे गांव में पशुओं के लिए चरने की जगह ही नहीं बची है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के स्कूल के खेल मैदान पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। वहीं कई लोगों ने चरनोट भूमि पर खेती कर कब्जा जमाए हुए हैं। कई बार ग्राम पंचायत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भी चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। वहीं बोरी में लोगों ने रास्तों पर रोडिया बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीणों ने बताया कि सहकारिता राज्य मंत्री अजय सिंह ने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र मुहिम चलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक स्थित जस की तस ही है। ग्रामीणों ने चरागाह भूमि से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की।